राजगढ़: रामवीर पूनिया और टैगोर स्कूल राजगढ़ की प्राइमरी सेक्शन की प्रिंसिपल श्रीमती मुकेश पूनिया द्वारा समाज के लिए अनूठी पहल
Rajgarh, Churu | Jun 7, 2026 रामवीर पूनिया बिंजावास और टैगोर स्कूल राजगढ़ की प्राइमरी सेक्शन प्रिंसिपल श्रीमती मुकेश पूनिया ने जन्मदिन पर मोड़ में खेत की 15 फिट जमीन छोड़कर शानदार मिसाल पेश की है। ग्राम से रडवा की तरफ जाने वाली सड़क पर ढाणी काँधरान के पास एक खतरनाक मोड़ था, जहां झाड़ियों और सड़क चौड़ीकरण न होने के कारण आए दिन एक्सीडेंट का खतरा बना रहता था। कृष्ण सिंह पूनिया ने जानकारी दी।