सीतामऊ: DM ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतामऊ का निरीक्षण किया, गर्भवती महिलाओं की जाँच करने का आदेश दिया
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर सीतामऊ डॉ बीके सुराह द्वारा बताया गया कि,DM अदिति गर्ग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतामऊ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि, प्रतिमाह 9 एवं 25 तारीख को सभी गर्भवती महिलाओं की जांच करें। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन करे और ऐसी महिलाओं को समय पर सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं मिले।