तखतपुर: अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, घर में बिक्री के लिए रखी थी 6 लीटर कच्ची शराब
शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी, अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार घर में बिक्री के लिए रखी थी 6 लीटर कच्ची शराब, पुलिस ने किया गिरफ्तार, बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत 1200 रुपए बताई गई है।