चम्पावत: आगामी 23 को चंपावत जिले के लोहाघाट में श्रम विभाग की ओर से शिविर का किया जायेगा आयोजन
चंपावत जनपद के लोहाघाट विकासखंड में आगामी 23 अगस्त को शिविर का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को श्रम परिवर्तन अधिकारी दीपक कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद चंपावत में श्रम विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नवीनीकरण व पंजीकरण कार्य को लेकर शिविर का आयोजन किया जा रहा है।