बक्सर: शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मोहर्रम संपन्न कराने को ले हर चौक चौराहा के साथ संवेदनशील जगहों पर पुलिस तैनात
Buxar, Buxar | Jun 26, 2026 मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को ले बक्सर पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है। मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिले में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बक्सर पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिले के सभी इमामबाड़ों, ताज़िया जुलूसों एवं संवेदनशील स्थलों पर पुलिस पदाधिकारी मौजूद है।