इटावा: सदर इलाके में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर बिजली निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मियों ने दिन भर धरना दिया, की नारेबाजी
Etawah, Etawah | May 29, 2025 बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने निजीकरण के खिलाफ 29 मई को होने वाली हड़ताल के स्थगित किए जाने के बाद गुरुवार को पूरे दिन निजीकरण के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में बैठे प्रदर्शनकारियों ने खूब नारेबाजी की इस दौरान तमाम बिजली विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर हुआ।