इटावा: सिविल लाइन पुलिस ने दिनदहाड़े अपहरण के आरोप में 2 अभियुक्तों को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार, 3 की तलाश जारी
Etawah, Etawah | May 29, 2025 सिविल लाइन पुलिस ने दिनदहाड़े अपहरण करने वाले 2 अभियुक्तों मंजेश और देव उर्फ नौना को पुलिस ने तमंचा समेत गुरुवार तड़के सुबह करीब 4 बजे गिरफ्तार किया है। इस मामले का सीओ सिटी रामगोपाल शर्मा ने गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे खुलासा किया है। इस मामले में 3 अभियुक्त फरार है जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। रुपयों को लेकर मामला हुआ था।