रसूलाबाद: रसूलाबाद में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया, हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
रसूलाबाद स्थित आर पी एस इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत रसूलाबाद कोतवाली की मिशन शक्ति टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा,साइबर अपराध एवं विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा इनके उपयोग के बारे में बताया गया