अमरोहा: अमरोहा में हत्या के इरादे से हमला करने के एक आरोपी को देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार
Amroha, Amroha | Jun 12, 2026 अमरोहा देहात थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप है। मामले में पहले से मुकदमा दर्ज था और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया