बांसवाड़ा: मदार कॉलोनी से पत्नी का इलाज कराने उदयपुर गए परिवार के सूने मकान को चोर ने बनाया निशाना, लाखों की चोरी
मदार कॉलोनी में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। यहां अज्ञात बदमाशों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।शुक्रवार दोपहर 3 बजे पीड़ित रमीस रजा पुत्र मोहम्मद रजा ने बताया कि उनकी पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण वे पूरे परिवार के साथ इलाज के लिए उदयपुर गए हुए थे।