भोरे: दीक्षितौली गांव में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 4 घायल, 2 आरोपी गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के दीक्षितौली गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गया। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्य पीड़ित के सर पर फरसे से जानलेवा हमला किया गया। जिससे वह लहू लुहान होकर गिर पड़े। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कमलेश दीक्षित और उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।