जमालपुर: जमालपुर स्टेशन पर न्यू फरक्का एक्सप्रेस में आरपीएफ का एक्शन, 38 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
जमालपुर स्टेशन पर शराब तस्करों के खिलाफ आरपीएफ सीआईबी की कार्रवाई लगातार जारी है। शनिवार को भी विशेष सर्च अभियान के दौरान न्यू फरक्का एक्सप्रेस से उतर रहे एक तस्कर को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे ट्रेन संख्या 14003 मालदा-आनंद विहार न्यू फरक्का एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची थी। इसी दौरान सीआ