बलौदाबाज़ार: बलौदाबाजार कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, मां-बेटी हत्याकांड में पहली बार डबल आजीवन कारावास, अधिवक्ता संतोष ने दी जानकारी
बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला न्यायालय से एक ऐसा फैसला सामने आया है, जिसे न्यायिक इतिहास में मील का पत्थर माना जा रहा है. मां और बेटी की निर्मम हत्या के मामले में कोर्ट ने आरोपी को दोहरी आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि जघन्य अपराधों पर सख्ती से निपटा जाएगा. यह फैसला न केवल पीड़ित परिवार के लिए न्याय की एक बड़ी उम्मीद बनकर उ