जशपुर: दुष्कर्म पीड़िता मूकबधिर युवती की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम में मिली संदिग्ध वस्तुएं, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की शिकार 18 वर्षीय मूकबधिर युवती की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद युवती को 3 अप्रैल से सखी सेंटर में रखा गया था। 19 मई को तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएमएचओ डॉ. जी.एस. जात्रा के अनुसार युवती को 12 मई को पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती