पत्थलगांव: चिड़रापारा में किराए के मकान में युवती का शव फंदे पर मिला, पांच दिन पुराना होने की आशंका
पत्थलगांव थाना क्षेत्र के चिड़रापारा में किराए के मकान से 21 वर्षीय युवती का शव फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव करीब पांच दिन पुराना होने की आशंका है। मृतका की पहचान भीमा पैंकरा (21 वर्ष), पिता श्रवण कुमार पैंकरा के रूप में हुई है। वह पत्थलगांव के एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में कार्य करती थी और चिड़रापारा स्थित नेहरू