बदायूं: उझानी के दहेमू गांव के पास गंगा स्नान करने जा रहे स्कूटी सवार दंपति को टैम्पो ने टक्कर मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Mar 15, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के नरऊ बुजुर्ग गांव के रहने वाले 48 वर्षीय रामदास पुत्र सालिगराम अपनी पत्नी भगवान देवी व चार वर्षीय पोते लवी के साथ स्कूटी द्वारा कछला गंगा स्नान करने जा रहे थे। तभी रविवार साढ़े 10 बजे के आसपास थाना उझानी क्षेत्र के दहेमू गांव के पास टैम्पो स्कूटी सवारों को टक्कर मारकर फरार हो गया। जिससे पति - पत्नी घायल हो गए।