धमतरी: 60 साल के व्यक्ति ने आधी रात अपनी पत्नी से कहा- मैंने जहर खा लिया है
जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कातलबोड निवासी डिकेश्वर ध्रुव ने 3 मई को अपने घर मे जहर सेवन कर लिया था। जहर सेवन कर इसकी जानकारी अपनी पत्नी को दी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए धमतरी शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ इलाज के दौरान आज गुरुवार को उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव उनके परिजन को सौंप दिया है।