पन्ना: आदिवासी अंचल में शिक्षा पर ताला: संकुल कमतना की लापरवाही उजागर
Panna, Panna | Apr 8, 2026 पन्ना। जिले के आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है। संकुल कमतना अंतर्गत रामपुर ग्राम, बरोहा ग्राम एवं महुआडांडा की प्राथमिक शालाओं में अप्रैल माह के दौरान ताले लटके मिले, जिससे बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है।