भभुआ: चांदो रूइया गांव में पोखरा पर मां बेटी व पतोहु को शराब के नशे में व्यक्ति ने मारपीट कर किया घायल, इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | May 29, 2024 चांदो रूइया गांव में पोखरा पर मां बेटी व पतोहु को शराब के नशे में एक व्यक्ति ने मारपीट कर घायल कर दिया। जो भभुआ थाना क्षेत्र के चांदो रूइया गांव निवासी स्वर्गीय ददन बिंद की 45 वर्षीय पत्नी सोना कुंवर व पतोहु रिंकी देवी एवं उनकी बेटी धाना देवी बताई जाती है। घायल महिलाओं ने बताई की शराब के नशे में बोलबाजी किया था। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया है।