भभुआ: डीएम के निर्देश पर निजी एवं सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों पर 11:00 बजे से 4:00 बजे तक रहेगा प्रतिबंध
Bhabua, Kaimur | May 29, 2024 कैमूर डीएम सावन कुमार के निर्देश पर निजी एवं सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों पर 30 मई से 1 जून 2024 तक सुबह 11:00 से शाम 4:00 बजे तक प्रतिबंध रहेगा। जिला प्रशासन के रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया कि वर्तमान में भीषण गर्मी एवं लू की स्थिति है। जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना देखते हुए प्रतिबंध लगाया गया है।