आज़मगढ़: राजघाट पुल के पास से दहेज उत्पीड़न में एक अभियुक्त गिरफ्तार, BSF का फर्जी सिपाही बन की थी शादी, फिर किया उत्पीड़न
आजमगढ़ के थाना कोतवाली क्षेत्र के राजघाट पुल के पास से दहेज उत्पीड़न में एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। आवेदिका खुशबू उपाध्याय पुत्री राज किशोर निवासी हरैया थाना कोतवाली द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था। आरोप था कि चन्दन दूबे पुत्र सन्तोष निवासी बसगित थाना जहानागंज BSF की वर्दी पहन धोखाधड़ी कर आवेदिका से विवाह किया था। इसके बाद दहेज उत्पीड़न व मारपीट की।