बदायूं: HPCL कांड के मृतक सुधीर गुप्ता के परिजनों ने SSP से मिलकर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की
Budaun, Budaun | Jun 6, 2026 बदायूं के बहुचर्चित एचपीसीएल दोहरा हत्याकांड में मृतक सुधीर गुप्ता के परिजन एसएसपी अंकिता शर्मा से मिले। परिजनों ने मामले में पुलिस द्वारा चार्जशीट दाखिल किए जाने के संबंध में जानकारी ली और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। एसएसपी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में इस मामले का केस चलेगा और प्रभावी पैरवी की जाएगी।