बांधवगढ़: उमरिया में महिला एएसआई से मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा डालने पर तीन महिलाओं पर मामला दर्ज
भरौली चौकी परिसर में महिला सहायक उप निरीक्षक राजवती परस्ते के साथ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार पायल बर्मन, उमा बाई बर्मन और बेबी बर्मन पर आरोप है कि उन्होंने चौकी परिसर में विवाद करते हुए महिला एएसआई के साथ मारपीट की। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 238/26 के तहत मामला दर्ज हुआ