इटावा: फ्रेंड्स कालोनी थाने पर दर्ज एनडीपीएस एक्ट के 9 वर्ष पुराने मामले में कोर्ट ने एक आरोपी को सुनाई तीन वर्ष की सजा
Etawah, Etawah | Mar 25, 2026 थाना फ्रेंड्स कालोनी में 25 जुलाई 2015 को दारोगा रामबाबू सिंह द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था कि वह पुलिस लाइन तिराहा के पास जा रहे थे तभी एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया। उसको चौराहा के पास पकड़ लिया गया तो उसके पास पांच ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसका नाम गौरव राजपूत पुत्र सुरेश चंद्र निवासी 83/366 बागवान कोतवाली मैनपुरी हाल पता आजादनगर टीला था।