मड़ियाहू: बारीगांव नेवादा गांव में दबंगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, चार नामजद
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के बारीगांव नेवादा गांव में एक महिला ने 4 लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता हिना सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार 12 मई की शाम वह अपने घर पर मौजूद थी