विदिशा नगर: किलेअंदर के सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने चांदी का मुकुट और आभूषण अर्पित किए, शोभायात्रा निकाली
किलेअंदर स्थित धर्माधिकारी चौक पर प्राचीन सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर स्थापित है इस मंदिर से जुड़े समिति के सदस्यों और अन्य श्रद्धालुओं ने इस बार हनुमान जयंती के मौके पर भगवान की प्रतिमा को चांदी का मुकुट और अन्य जाने पर आभूषण भेंट करने का निर्णय लिया था। गुरुवार दोपहर 2 बजे बालाजी मंदिर से पालकी पर आभूषण और मुकुट रखकर चल समारोह निकली गई।