मैनपुरी: पानी की टंकी पर कार्य करते समय ग्राइंडर से युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती, डॉक्टर द्वारा किया गया उपचार।
मंगलवार को छिबरामऊ के ग्राम सिकंदरपुर निवासी सुबीन कुमार पुत्र अमर सिंह ग्राम बड़ेरी में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी पर कार्य कर रहा था। और ग्राइंडर चलाते समय ग्राइंडर से कट गया। वहीं मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।