सीतापुर: पिराई नदी में दोस्तों के साथ नहाने गया युवक गहरे पानी में डूबा, युवक की तलाश जारी
जनपद के मालिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के पिराई नदी में दोस्तों के साथ नहाने गया एक युवक गहरे पानी में डूब गया जानकारी के अनुसार युवक के डूब जाने के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया लेकिन युवक गहरे पानी में चला गया मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है वहीं परिवार में कोहराम मचाए पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है