डीग: डीग में एनएचएम संविदा कर्मियों ने लंबित 5% मानदेय वृद्धि के लिए बीसीएमओ को सौंपा ज्ञापन
नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत संविदा कार्मिकों ने शुक्रवार सुबह करीब 10:15 बजे अपनी लंबित मांगों को लेकर खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामावतार शर्मा को ज्ञापन सौंपा। कार्मिकों ने वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तावित 5 प्रतिशत मानदेय अभिवृद्धि (इंक्रीमेंट) को जल्द लागू करने की मांग की।