निम्बाहेड़ा: कनेरा थाना पुलिस ने चोरी और नकबजनी करने वाली गैंग का पर्दाफाश किया, 3 चोर और चोरी का माल खरीदने वाले 2 गिरफ्तार
शनिवार शाम 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चित्तौड़गढ़ के कनेरा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी और नकबजनी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। विशेष टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने के आभूषण और चोरी किया गया पोस्ता दाना बरामद किया। चोरी का माल खरीदने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के