पनागर: शादी से लौट रहे युवकों पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज, इलाके में फैली सनसनी
पनागर खुशियों भरी एक शादी समारोह से घर लौट रहे युवकों के लिए बीती देर रात काल बनकर आई। पनागर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देवरी के बजरंग वार्ड निवासी पवन केवट (20 वर्ष) अपने दोस्तों लकी कोल, बीर केवट और छोटू के साथ पैदल बरझाई जा रहे थे, तभी तहसील मोड़ के पास आधी रात को स्प्लेंडर सवार नकाबपोश हमलावरों ने उनका रास्ता रोक लिया। बिना किसी पुरानी रंजिश के,