मखदुमपुर: रामचरितमानस के श्लोकों से गूंज रहा बाबा सिद्धनाथ मंदिर
वाणावर पहाड़ स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर परिसर इन दिनों रामचरितमानस के श्लोकों और भजनों से गुंजायमान है। सोमवारिया श्रद्धालुओं द्वारा आयोजित रामचरितमानस नवाह पाठ से पूरा पहाड़ी क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर पाठ में शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार के शाम 5 बजे आयोजको ने जानकारी दी ।