ज्ञानपुर: कोइरौना थाना पुलिस ने युवक को देशी पिस्टल और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
कोईरौना पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।थाना कोईरौना क्षेत्र के टेला मोड़ पर चेकिंग के दौरान बोलेरो सवार दिनेश प्रताप सिंह (निवासी खैरा, थाना जिगना, मिर्जापुर) संदिग्ध अवस्था में पाया गया। पुलिस टीम ने पीछा कर नारेपार पैगाहा गांव के पास से उसे धर दबोचा। उसके पास से 32 बोर की एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।