ज्ञानपुर: ज्ञानपुर में चैत्र नवरात्रि पर घोपइला माता मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ा
ज्ञानपुर के पुरानी बाजार स्थित घोपइला माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से माता की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा, जहां भजन-कीर्तन की गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया।