बरेली: सुभाष नगर थाना पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक आरोपी को करेली से किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
एसएसपी बरेली के निर्देशन पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत सुभाष नगर थाना पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए करेली से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से सट्टा लिखने वाली डायरी, पैन आदि सामग्री बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तौफीक पुत्र रफीक निवासी करेली के रूप में हुई है।