मोहब्बेवाला में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत
देहरादून के मोहब्बेवाला में रविवार सुबह सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान ट्रक की चपेट इसी दौरान पास से गुजर रही बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पटेलनगर और क्लेमेनटाउन पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से पलटे ट्रक को हटाने का काम जारी है। हादसे के कारण हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा और जाम की स्थिति बनी हुई है।
#Dehradun #Mohabbewala #RoadAccident #DehradunNews #UttarakhandNews #BreakingNews #RoadAccidentNews #PahadSamachar
Dehradun, Dehradun | Sep 20, 2026