ABVP ने राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस और 78 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
Bushahr Today TV
रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रामपुर इकाई द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस एवं पर 78वाँ स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिग्मा स्कूल ऑफ साइंस के एमडी अतुल टंडन उपस्थित रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक पवन ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की 78 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। मुख्य वक्ता पवन ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थी जीवन के आदर्शों, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा एबीवीपी की स्थापना से लेकर आज तक के संगठनात्मक सफर और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित, समाजसेवा और चरित्र निर्माण के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि अतुल टंडन ने भी परिषद के स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर एबीवीपी रामपुर के विभाग संयोजक रवि वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमन वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और विद्यार्थी परिषद के घोष के साथ हुआ।
Rampur, Shimla | Jul 10, 2026