गुना नगर: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरादपुर में मतदाता जागरूकता रैली एवं मानव श्रृंखला की गतिविधियां की गयी आयोजित
गुना कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सतेन्द्र सिंह के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना श्री प्रथम कौशिक के मार्गदर्शन में स्वीप गतिविधियां जारी हैं। लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान 07 मई 2024 को होना है। आज लोकसभा आम निर्वाचन 2024 स्वीप गतिविधि के तहत अनुविभागीय अधिकारी बमौरी द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया गया।