कलेक्टर मृणाल मीना की अध्यक्षता में 29 जनवरी को दोपहर 2:00 बजे पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षीरधारा ग्राम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि यह योजना दुग्ध उत्पादन बढ़ाने एवं पशुपालन के माध्यम से रोजगार सृजन के लिए महत्वपूर्ण है।