दुमका: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में दुमका के MP MLA की विशेष अदालत में पेश हुए गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे
Dumka, Dumka | Apr 6, 2024 शनिवार को गोड्डा से BJP सांसद निशिकांत दुबे दुमका पहुंचे, जहां MP MLA की विशेष अदालत में उनकी पेशी हुई। कोर्ट से निकलकर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का एक केस दर्ज हुआ था। न्यायालय का फैसला जब आए, आज उस मामले में बहस हुई। वही निशिकांत दुबे के अधिवक्ता ने कहा कि केस में बहस हुई, अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी।