खुरई: प्रधानमंत्री द्वारा सुमरेरी अंडर ब्रिज का किया गया वर्चुअल उद्घाटन, कार्यक्रम में कलेक्टर व जनप्रतिनिधि हुए शामिल
Khurai, Sagar | Feb 27, 2024 प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश भर के 554 रेल्वे स्टेशनों के पुनर्विकास व 1500 रोड ओवर ब्रिज और अंडर पास की 41 हजार करोड़ रु लागत की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास व भूमि पूजन किया। इसी के तहत खुरई के सुमरेरी रेल्वे स्टेशन के अंडर ब्रिज का भी उद्घाटन हुआ, कलेक्टर, रेल्वे के आधिकारी व जन प्रतिनिधि हुए शामिल।