खुरई: स्टेट बैंक से ₹3 लाख निकालकर जा रहे किसान का रुपयों से भरा थैला हुआ चोरी, जांच में जुटी शहरी थाना पुलिस
Khurai, Sagar | Feb 27, 2024 स्टेट बैंक से केसीसी खाते से 3 लाख रुपए निकाल कर जा रहे बुर्जुग किसान का रुपयों से भरा थैला चोरी चला गया। जानकारी देते हुए पीड़ित किसान ने बताया कि बैंक से बाहर निकल कर बाइक के हुक से थैला लपेटकर दूसरे बैंक पहुंचे जहां पैसा जमा करना था। लेकिन थैला गायब था। पुलिस को सूचना देने पर जांच में पता चला कि एक हेलमेट पहने व्यक्ति ने की चोरी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी