हुज़ूर: घोड़ानक्कास स्थित कमाली मंदिर परिसर में प्राचीन मूर्तियां हटाए जाने को लेकर हुआ विवाद खड़ा
Huzur, Bhopal | Jul 9, 2026 भोपाल के घोड़ा नक्कास स्थित कमाली मंदिर परिसर में प्राचीन मूर्तियां हटाए जाने को लेकर गुरुवार को विवाद खड़ा हो गया। मंदिर परिसर में प्रस्तावित शॉर्पिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय रहवासियों और श्रद्धालुओं ने विरोध जताया। विवाद बढ़ने पर हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी मौके पर पहुंचे।