बिशुनपुरा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल
विशुनपुरा हाईस्कूल के समीप सड़क हादसे में दवनकारा गांव निवासी सीताराम पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में बताया गया कि सीताराम पासवान विशुनपुरा बाजार से बुधवार की देर शाम को मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विशुनपुरा हाईस्कूल के सामने विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया।