चरखारी: चरखारी का करहरा खुर्द कीचड़ और बदहाली से जूझ रहा है, ग्रामीणों ने विकास न होने पर वोट देने से किया इनकार
चरखार के करहरा खुर्द में मूलभूत सुविधाओं के अभाव से ग्रामीण परेशान हैं। गांव निवासी गोपाल कुशवाहा, कमलेश, मानसिंह फौजी, भारत राजपूत, कल्लू कुशवाहा, राजू राजपूत, गोपाल राजपूत और राममिलन राजपूत ने बताया कि उनके मोहल्ले में चारों तरफ कीचड़ है। पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे आगामी चुनाव में किसी को वोट नहीं देंगे।