फतेहाबाद: निबोहरा के भोगपुरा में सर्प दंश से महिला गंभीर, देशी उपचार जारी, आठ दिन पूर्व पुत्री की भी हुई थी सर्प दंश से मौत
Fatehabad, Agra | Sep 16, 2025 निबोहरा के ग्राम भोगपुरा में सर्प के काटने से एक महिला की हालत बिगड़ गई।वायगीरो द्वारा किए गए देसी उपचारों के द्वारा उसकी उसकी हालत में अब सुधार है। 8 दिन पहले उसकी पुत्री की सर्प दंश से मौत हो गई थी। घटना से महिला के पारिवारिक जनों में भय व्याप्त है। वहीं घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।