फतेहाबाद: फतेहाबाद के बिलोनी मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से अज्ञात की मौत, शव से ऊपर से गुजरते रहे वाहन
Fatehabad, Agra | Sep 15, 2025 फतेहाबाद के बिलोनी रोड पर रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक यह युवक पिछले कई दिनों से क्षेत्र में घूम रहा था। युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसके चलते उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद कई वाहन उसके शव के ऊपर से गुजर गए।