बैरगनिया नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत अस्पताल चौक के पास बिजली की तारें खतरनाक रूप से लटक रही हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक बिजली विभाग और नगर परिषद की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई।