चूरू: चूरू में भीषण गर्मी के बाद झमाझम बारिश से मिली राहत, पारा 44.5 डिग्री
Churu, Churu | May 13, 2026 मरुधरा के प्रवेश द्वार चूरू में मंगलवार को मौसम ने दो रूप दिखाए। दिनभर आग बरसती गर्मी व लू से लोग बेहाल रहे, अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री व न्यूनतम 28.4 डिग्री दर्ज हुआ। सुबह 9 बजे से ही तेज धूप व गर्म हवाओं से सड़कें सूनी हो गईं। दोपहर में बाजारों में सन्नाटा छाया रहा, लोग सिर ढककर निकले।