बागपत: भारतीय रेडक्रास स्थापना दिवस पर अग्रवाल धर्मशाला टटीरी में रक्तदान शिविर का आयोजन, 15 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे रक्तदान शिविर का शुभारंभ समाजसेवी लायन विनोद गोयल व ईश्वर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। बताया कि रक्तदान से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि इससे शरीर में नया रक्त बनने की प्रक्रिया तेज होती है।